फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP government asked for a chance, cheated mothers and sisters

Mohali News: आप सरकार ने मांगा एक मौका, माताओ-बहनों के साथ किया धोखा

Wed, 31 Jan 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
AAP government asked for a chance, cheated mothers and sisters
मोहाली। मंगलवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मिली गर्ग की अगुवाई में फेज 3/5 लाइट पॉइंट पर पंजाब की आम आदमी पार्टी के सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मिली गर्ग ने कहा कि दो साल पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले सीएम भगवंत मान द्वारा लोगों से बार-बार एक मौका देने की बात की जाती थी। लेकिन जब लोगों ने आम आदमी पार्टी को वह मौका दे दिया तो उसके बाद उन्होंने पंजाब के लोगों तथा माताओं और बहनों के साथ धोखा किया। सरकार द्वारा जो भी वादे किए गए वह दो साल पूरे के होने के बावजूद पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को उनके द्वारा किए गए वादों की याद दिलाने के लिए ही महिला मोर्चा को आज सड़कों पर उतरना पड़ा है। इस रोष प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब महासचिव रानी रमणीक कौर, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलदीप सैनी तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने वादा किया था कि महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये डाले जाएंगे। दो साल से महिलाएं उन 1000 रुपये की राह देख रही हैं। इसी प्रकार सरकार द्वारा अपने अन्य वादों से भी मुंह मोड़ लिया गया है। जो कि पंजाब की जनता के साथ सरासर धोखा है। सरकार द्वारा गरीब लोगों के राशन कार्ड तक काट दिए गए और गरीबों को एक साल से अधिक समय तक राशन नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed