{"_id":"60338f7c3c4e1a1c591d3a92","slug":"aam-aadmi-party-leaders-protest-against-petroleum-rate-at-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ मोहाली में अनोखा प्रदर्शन, आप नेताओं ने कार को घसीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ मोहाली में अनोखा प्रदर्शन, आप नेताओं ने कार को घसीटा
Mon, 22 Feb 2021 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में कार घसीटते आम आदमी पार्टी के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों के विरोध में सोमवार को मोहाली में आम आदमी पार्टी के नेता सड़क पर उतर आए। उन्होंने एक अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर इसके खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता कारों को चलाने के बजाय घसीटकर सेक्टर-76 स्थित डीसी आफिस के बाहर लेकर पहुंचे। एक व्यक्ति सिलिंडर लेकर छत पर बैठा हुआ था। नेताओं का कहना था कि सरकार को लोगों की सुध लेनी चाहिए। पेट्रोल व डीजल की ऊंची कीमतों पर लगाम लगाकर लोगों को राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहाली में पेट्रोल और डीजल के दाम पंचकूला और चंडीगढ़ से ज्यादा हैं। इससे आम से लेकर खास सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक पेट्रोल पंप मालिक भी इसकी वजह से नुकसान उठा रहे हैं। किसानों को भी इस वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
आप के जिला प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से सारा कारोबार तबाह हो चुका है। लोग आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। जबकि राज्य सरकार ने खजाने को भरने के लिए अतिरिक्त टैक्स का बोझ लोगों पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में देश के अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल 4.1 रुपये मंहगा है। जबकि डीजल के दाम 3.1 फीसदी अधिक हैं।
उन्होंने मांग की है कि तुरंत टैक्स माफ कर कीमतें कम की जानी चाहिए। इस मौके पर राज गिल, बहादुर सिंह, गोविंदर मित्तल, अमरदीप कौर, कुलजीत सिंह रंधावा, नवजोत सैनी, सवरनजीत कौर बलटाना, स्वीटी शर्मा, रणजीत बंटी, गुरतेज सिंह पन्नू, राम सरूप शर्मा पार्षद खरड़, अरुणा शर्मा पार्षद मोहाली, कश्मीर कौर, हरीश कौशल, इकबाल सिंह, योदा सिंह मान, गजण सिंह, मनदीप मटौर, अजीत कांसल हाजिर थे।