फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man died due to open wires in Aerocity, people are angry

Mohali News: एरोसिटी में खुले तारों से युवक की मौत, लोगों में रोष

Mon, 08 Sep 2025 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to open wires in Aerocity, people are angry
मोहाली। एरोसिटी स्थित एरो आर्केड मार्केट के पीछे खुले पड़े बिजली के तारों के कारण एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक शिवांश अवस्थी किराए पर रह रहा था। घटना के बाद अस्थायी रूप से केबल की टेपिंग की गई है। जानकारी के अनुसार पीएसपीसीएल ने बिजली कनेक्शन दिया था जबकि आगे की सप्लाई एरो आर्केड कर रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि एरो आर्केड मार्केट और पीएसपीसीएल दोनों की लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही। सुरक्षा के लिए मीटर बॉक्स के चारों ओर ग्रिल और वायर जॉइंट्स को सुरक्षित रूप से ढकना आवश्यक है। इस प्रकार की केबल एरोसिटी के जी- ब्लॉक और अन्य ब्लॉक्स में भी खुली पड़ी हैं, जिससे भविष्य में भी इसी तरह के हादसे होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने पीएसपीसीएल और एरो आर्केड प्रबंधन से तुरंत सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed