फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man and woman who robbed a businessman of gold and cash after he was honey-trapped have been arrested

Mohali News: हनीट्रैप में फंसे बिजनेसमैन से सोना व कैश लूटने वाले युवक-युवती काबू

Mon, 05 Jan 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A young man and woman who robbed a businessman of gold and cash after he was honey-trapped have been arrested
मोहाली। हनी ट्रैप में फंसाकर रोपड़ के बिजनेसमैन से सोना और कैश लूटने वाली आरोपी लड़की हरजीत कौर निवासी हिम्मतपुरा मोगा व उसके सह आरोपी ईशव भारद्वाज निवासी जालंधर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरजीत कौर को पुलिस ने राजपुरा में बस से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दिल्ली भागने वाली थी। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ईशव भारद्वाज मूल रूप से काला खेड़ी करतारपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

करीब सात माह पहले वह अर्बन स्टेट-2 जालंधर में रहने आया था। जालंधर में उसका इमिग्रेशन का दफ्तर खोला हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी युवती पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं वहीं युवक पर एक मामला दर्ज है। रोपड़ निवासी युवक ने बताया था कि वो रोपड़ में ईंटों का भट्टा चलाता है। कुछ दिन पहले उसकी टिंडर पर एक लड़की से बात हुई थी। दोनों ने बातों-बातों में मिलने का प्लान बनाया। इसके बाद वो उसे सेक्टर-70 जुबली वॉक की मार्केट के पास मिलने गया था। उन्होंने दो कॉफी ली और उसकी गाड़ी में बैठ गए। इस दौरान लड़की ने सिगरेट पीने के लिए भेज दिया। जब वो वापस आया तो उसने कॉफी में कुछ मिक्स कर दिया था। बाद में वो वहां से होटल जाने के लिए निकल गए। एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक होटल में पहुंचे लेकिन वहां पर कमरे बुक होने के कारण उन्हें रूम नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद आदिति (असल नाम हरजीत कौर) ने उसे गिल लॉज में जाने के लिए कहा और अपने साथ वहां पर गई। जब वो रूम में पहुंचे तो वो बेहोश गया। इसके बाद गले से साढ़े 6 तोले की सोने की चेन, साढ़े 5 तोले का सोने का कड़ा और 5 ग्राम की अंगूठी के अलावा 70 हजार रुपए कैश लूट लिया। मटौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर थी। साथ ही जिस लॉज में वो दोनों गए थे वहां के सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए थे और लड़की को चिह्नित किया गया था । उसकी तलाश में छापा मारा जा रहा था, उनको रविवार अलसुबह गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरफ्तार कर लिए हैं , अभी पूछताछ चल रही है। - रुपिंदर सिंह, एसएचओ मटौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed