फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A total of 150 nominations were filed in 19 wards in Derabassi.

डेराबस्सी में 19 वार्डों में कुल 150 ने भरे नामांकन

Thu, 04 Feb 2021 02:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
A total of 150 nominations were filed in 19 wards in Derabassi.
डेराबस्सी। शहर में नामांकन के आखिरी दिन 81 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तहर शहर के कुल 19 वार्डों में अब 150 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें मुख्य उम्मीदवारों के कवरिंग उम्मीदवार भी शामिल हैं। बुधवार को अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी सहित आजाद उम्मीदवार ज्यादा थे। अकाली दल के सभी 19 उम्मीदवारों ने हलका विधायक एनके शर्मा के नेतृत्व में नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि भाजपा के उम्मीदवारों ने भारी पुलिस सुरक्षा में राज्य के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट मुकेश गांधी के नेतृत्व में नामांकन पत्र दाखिल किए। किसानों के विरोध के चलते भाजपा सभी 19 वार्डों में उम्मीदवार उतारने में नाकाम रही। भाजपा ने 19 में से 14 वार्डों में ही उम्मीदवार उतारे। जबकि वार्ड नंबर-13 से भाजपा के उम्मीदवार नरेश उपनेजा बिल्कुल एन मौके पर पार्टी छोड़कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में वार्ड-18 से टिकट अलाट होने के बावजूद नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह के पुत्र अमरिंद्र सिंह राजू ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उनका वार्ड में बनी जाली वोटों को लेकर हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों से मतभेद चल रहा था। अमरिंद्र सिंह राजू की जगह राजीव कुमार डौबी ने कांग्रेस से नामांकन भरा। राजू ने कहा कि उनके वार्ड में करीब 700 जाली वोट बना दी गई थी और उनकी सैकड़ों वोट को अवैध तौर पर काट दिया था। इस बारे में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों सहित दीपेंद्र सिंह ढ़िल्लों को भी अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed