फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A pothole formed between interlocking tiles, causing inconvenience to pedestrians

Mohali News: इंटरलॉकिंग टाइल्स के बीच बना गड्ढा, अनदेखी से राहगीर परेशान

Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A pothole formed between interlocking tiles, causing inconvenience to pedestrians
जीरकपुर। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार नगला रोड इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स के बीच अचानक उभरे गहरे गड्ढे ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की रातों की नींद उड़ा दी है। स्थानीय निवासी गुरदीप सिंह सेठी के अनुसार यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्थानीय निवासी परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह, प्रदीप सिंह, नरिंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, सरवन कुमार, जितेंदर कुमार ने बताया है कि सूरज ढलते ही यह सड़क किसी डरावने सफर से कम नहीं लगती। स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह स्थिति और भी भयावह है, जहां जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन


शिकायतों के बावजूद नगर परिषद मौन
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और नगर परिषद को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ताज्जुब की बात यह है कि यह मार्ग क्षेत्र के मुख्य रास्तों में से एक है, जिस पर दिन भर भारी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद अधिकारियों का इसे अनदेखा करना उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। निवासियों की मांग है कि प्रशासन कागजी खानापूर्ति और आश्वासनों को छोड़कर तुरंत धरातल पर कार्रवाई शुरू करे। अगर समय रहते इस गड्ढे को नहीं भरा गया, तो यहां कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन





आज छुूट्टी है तो कल टीम को भेजकर समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करवाई जाएगी। कल सुबह ही टीम भेज दी जाएगी। - सवनीत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed