फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A person was attacked with a stone in a land dispute

Mohali News: जमीन के विवाद में व्यक्ति पर किरच से हमला

Wed, 03 Sep 2025 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 03 Sep 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
A person was attacked with a stone in a land dispute
महिला सहित पांच लोगों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव गीगेमाजरा में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति पर गांव के ही कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से व्यक्ति पर किरच से वार किए। गंभीर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसके दिल के पास किरच लगने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हमले में हरविंदर सिह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले में सोहाना थाना पुलिस ने गांव गीगेमाजरा निवासी महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल, चोट पहुंचाने, घेरकर हमला करने, घातक हथियार से हमला करने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में अवतार सिंह, सतनाम सिंह, सुरिंदर सिंह, अमना व रपिंदर कौर शामिल हैं।


हरविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हमलावर अवतार सिंह के परिवार के साथ उसका 5 कनाल 15 मरले जमीन का कोर्ट केस चल रहा था। अदालत ने फैसला उसके हक में सुनाया है और उक्त जगह का कब्जा अवतार सिंह के परिवार से खाली करवा लिया है। इस रंजिश में 25 अगस्त को शाम करीब साढ़े 6 बजे गांव में गोसांई वाले बाबा की जगह पर माथा टेककर घर लौट रहा था। रास्ते में अवतार सिंह, अमना, सतनाम सिंह और सुरिंदर सिंह खड़े थे। वह उसे गालियां देने लगे लेकिन वह डर के कारण अपने घर के अंदर आकर गेट लगाने लगा तो चारों आरोपियों ने धक्का मारकर गेट खोल दिया और उसे बालों से घसीटकर गली में ले गए। अवतार सिंह ने उसे जान से मार देने की नियत के चलते किरच से उसकी छाती में दिल के पास वार किया और दूसरा वार उसके पेट में किया। वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया उसी दौरान अवतार सिंह की पत्नी रुपिंदर कौर वहां आ गई जिसने जमीन पर गिरे हुए उसे लात मारी। शोर सुनकर गांव वाले जुट गए जिन्होंने हमलावरों से बचाया और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बयान दर्ज करने उपरांत हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed