{"_id":"69fa5a63c34018066507a8cc","slug":"a-minor-girl-along-with-her-lover-murdered-her-father-after-he-refused-to-marry-her-and-threw-his-body-into-a-canal-mohali-news-c-71-1-mli1010-142127-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने की पिता की हत्या: प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात, शादी नहीं कराने की बात से थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने की पिता की हत्या: प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात, शादी नहीं कराने की बात से थी नाराज
Wed, 06 May 2026 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:30 AM IST
सार
आरोपी 17 वर्षीय किशोरी का विकास शाह निवासी दांऊ माजरा के साथ प्रेम संबंध था। वह लगातार उससे शादी करने की जिद कर रही थी। नाबालिग होने के कारण परिवार इनकार कर रहा था। इसी बात से वह नाराज थी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को रोपड़ नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने मृतका की पत्नी की शिकायत पर उसकी किशोरी बेटी और उसके प्रेमी पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने किशोरी को बाल सुधार गृह जालंधर भेज दिया है जबकि प्रेमी को रिमांड पर लिया है। शव बरामद करने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
थाना सिटी खरड़ में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। इसमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। सबसे बड़ी 17 वर्षीय बेटी का विकास शाह निवासी दांऊ माजरा के साथ प्रेम संबंध है। महिला के अनुसार उसकी बेटी लगातार उससे शादी करने की जिद कर रही थी। नाबालिग होने के कारण परिवार इनकार कर रहा था।
इसी मामले को लेकर परिवार में झगड़े होते रहते थे। बेटी ने धमकी भी दी थी कि यदि उसकी शादी नहीं की तो वह परिवार को नुकसान पहुंचा सकती है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार 26 अप्रैल को वह अपने भाई के घर गई थी। जब 2 मई को शाम करीब साढ़े 4 बजे लौटी तो उसका पति घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
उसने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उसे शक हुआ कि उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पति का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसके अलावा शव को कहीं ठिकाने लगा दिया है। इसके बाद महिला ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित में शिकायत दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर किशोरी और उसके प्रेमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 140(1), 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शव बरामद करने के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। रिमांड के बाद ही इस मामले में खुलासा होंगे।