फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A massive fire broke out in a plywood shop in Sector 82, goods worth lakhs burnt.

Mohali News: भाकियू शहीद भगत सिंह ने पंजाब ने लालड़ू में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Sun, 04 Feb 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a plywood shop in Sector 82, goods worth lakhs burnt.
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह, हरियाणा के किसानों की ओर से शनिवार को पंजाब के हंडेसरा से ट्रैक्टर मार्च शुरू कर दप्पर टोल प्लाजा पर समाप्त किया गया। इस मौके पर यूनियन के प्रवक्ता तेजबीर के नेतृत्व में हरियाणा और हंडेसरा सर्कल के 50 किसान अपने ट्रैक्टरों सहित अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर स्थित हंडेसरा में जमा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दर्जनों गांवों से होते हुए दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस मार्च में किसान नेता तेजबीर सिंह ने किसानों को सयुंक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की ओर से घोषित किए गए 13 फरवरी को दिल्ली कूच धरने को लेकर किसानों को लामबंद करते हुए कहा कि वे शंभू बैरियर पर पूरी तैयारी के साथ ज्यादा से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से झरमड़ी बैरियर पर किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई तो वे उसे तोड़ने पर भी पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने कहा कि इस बार किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़नी होगी, तभी केंद्र सरकार उनकी लंबे समय से रुकी मांगों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मुख्य मांगें एमएसपी गारंटी कानून बनाना, दिल्ली आंदोलन के दौरान पूरे भारत में किसानों पर हुए मुकदमे रद्द करना, लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को न्याय देना, बिजली संशोधन बिल 2020 रद्द करना, किसानों और मजदूरों को कर्ज से राहत देने सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश का मजदूर और किसान गरीबी और भुखमरी झेल रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के बजाए उल्टा उन पर ही नए-नए कानून थोप रही है। इस बार दिल्ली कूच का कार्यक्रम तीन साल पहले दिल्ली किसान आंदोलन का भी रिकाॅर्ड तोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed