{"_id":"6a25dbd6dd9202314402654f","slug":"a-man-was-attacked-with-sharp-weapons-after-entering-his-enclosure-his-brother-and-father-who-came-to-rescue-him-were-also-beaten-mohali-news-c-16-1-pkl1086-1040124-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाड़े में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला, बचाने आए भाई-पिता को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाड़े में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला, बचाने आए भाई-पिता को भी पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव जगतपुरा में एक डेयरी फार्म के बाड़े में घुसकर युवक पर हमला करने और बीच-बचाव करने आए उसके भाई व पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 4 जून की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 12 नामजद आरोपियों सहित 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जगतपुरा निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह डेयरी फार्म का काम करता है। 4 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई जतिन कुमार और पिता सुरिंदर सिंह के साथ पशुओं के बाड़े में चारा काट रहा था। इसी दौरान कुछ लोग एक घायल व्यक्ति को पीटते हुए वहां पहुंचे। जान बचाने के लिए वह व्यक्ति बाड़े के अंदर घुस गया, जिसके पीछे करीब 20 से 25 लोग हथियारों सहित वहां पहुंच गए।
मोहित के अनुसार उसके भाई जतिन कुमार ने बीच-बचाव करते हुए हमलावरों को झगड़ा न करने और बाहर जाकर मामला सुलझाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर लल्ला नामक युवक ने गाली-गलौज करते हुए जतिन पर हमला कर दिया। इसके बाद सौरव उर्फ बच्चू, नितेश, जीटीए, रवि, चेट मद्रासी, राहुल, हनी, नकुल, अंकित, सारन, नन्ना और अन्य लोगों ने भी जतिन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि लल्ला ने दोबारा वार कर जतिन की बाईं आंख के पास गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर मोहित और उनके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मोहित के सिर पर तेजधार वस्तु से वार किया गया। यह भी आरोप है कि हमलावरों ने जतिन के पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन पिता ने बीच में आकर उसे बचा लिया।
घायलों को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के शरीर पर दो-दो चोटें दर्ज की गई हैं। डॉक्टरों ने चोटों को गंभीर बताया है और सर्जरी विशेषज्ञ की राय ली जा रही है।