फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A girl living on rent dies due to fire in Mohali

किराये पर रह रही युवती की आग लगने से मौत

Fri, 05 Feb 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
A girl living on rent dies due to fire in Mohali
मोहाली। सेक्टर-68 कुंभड़ा स्थित रिहायशी टावर में किराये पर रह रही युवती की संदिग्ध हालात में आग लगने से जलकर मौत हो गई। मृतका का नाम ज्योति रंधावा है। मृतका कहां की रहने वाली है और उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने इस संबंधी पंजाब के सभी जिलों को अलर्ट भेज दिया है। जानकारी के मुुताबिक थाना फेज-आठ की पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-68 कुंभड़ा स्थित ढिल्लों टावर में आग लगने से एक लड़की जल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। जांच अधिकारी एएसआई अमरनाथ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा कॉल डिटेल की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed