फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A gang of nine women broke the locks of the grocery warehouse and stole goods.

Mohali News: नौ महिलाओं के गिरोह ने करियाना गोदाम के ताले तोड़कर चुराया सामान

Fri, 29 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
A gang of nine women broke the locks of the grocery warehouse and stole goods.
डेराबस्सी। आजकल कोहरा बढ़ते ही इलाके में चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। बुधवार की रात नौ महिलाओं के गिरोह ने एक करियाना गोदाम का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें सड़कों पर कूड़ा बीनने वाली नौ महिलाओं का एक गिरोह चोरी करते हुए नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खरबंदा करियाना स्टोर के मालिक सुभाष खरबंदा ने बताया कि उनकी दुकान मुख्य बाजार में है और गली में गोदाम है। सुबह जब वह गोदाम में गए तो गोदाम का ताला टूटा था और अंदर रखे काजू, बादाम, चावल, घी और अन्य सामान गायब था। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि सुबह करीब चार बजे नौ महिलाओं ने गोदाम का ताला तोड़ा और करीब 15 मिनट में ही सामान चोरी करके भागती नजर आ रही हैं। यह महिलाएं बाजार से पॉलीथीन और गत्ता बीनने का काम करती हैं। इस चोरी से अन्य दुकानदार भी चिंतित हैं। पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महिलाओं का ऐसा गिरोह पहले भी चोरी कर चुका है। ये महिलाएं दुकानों के आगे बैठती हैं और मौका देखते ही ताला तोड़कर दुकान में घुस जाती हैं। राहगीरों का इन पर ध्यान नहीं जाता, क्योंकि ये महिलाएं अक्सर बाजार और सड़कों पर घूमती नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed