फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A case of fraud has been filed against two individuals for selling land in Mohali using a fake GPA

Mohali News: मोहाली में फर्जी जीपीए से बेची जमीन, दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been filed against two individuals for selling land in Mohali using a fake GPA
मोहाली। सेक्टर-35ए चंडीगढ़ निवासी हरमिंदर कौर की शिकायत पर की गई पुलिस जांच में जमीन हड़पने और फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के गंभीर तथ्य सामने आए हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हरमिंदर कौर के पति दिवंगत प्रताप सिंह की मौत 5 फरवरी 2022 को हो चुकी थी, इसके बावजूद उनके नाम पर गाजियाबाद (यूपी) पते से जाली जीपीए तैयार कर जमीन बेची गई। इस मामले में आईटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान राकेश लाल निवासी साखोपुर शहीद भगत सिंह नगर व प्रताप सिंह निवासी गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रताप सिंह के नाम गांव बाकरपुर और धर्मगढ़ में दर्ज करीब 36 कनाल से अधिक जमीन थी। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर प्रताप सिंह की जन्मतिथि तक बदल दी और उसी आधार पर जीपीए तैयार की गई। इस जाली जीपीए के जरिए धर्मगढ़ की 4 कनाल 3 मरला जमीन करीब 72 लाख रुपये में बेची गई। बिक्री की राशि में से करीब 20 लाख रुपये एक आरोपी के बैंक खाते में आए, जबकि शेष नकद लेन-देन किया गया।
विज्ञापन


जांच के दौरान खरीदारों, गवाहों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। खरीदारों ने दावा किया कि उन्होंने सभी दस्तावेज जांचने के बाद जमीन खरीदी और उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी नहीं थी। वहीं एक आरोपी राकेश लाल ने अपने बयान में स्वीकार किया कि जीपीए उसे एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा दी गई थी, हालांकि उसने जीपीए के असली या नकली होने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि इसी तरह बाकरपुर की जमीन को लेकर भी पहले एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जांच अधिकारी के अनुसार उपलब्ध दस्तावेजों और बयानों से स्पष्ट है कि सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी जीपीए बनाकर जमीन बेची गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को मामले में नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed