{"_id":"691b8a060962d4bacb027760","slug":"a-bike-rider-was-killed-and-another-rider-injured-after-being-hit-by-a-bus-mohali-news-c-71-1-mli1010-135762-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा सवार घायल
विज्ञापन
जीरकपुर। सिंघपुरा फ्लाईओवर के नजदीक बीती रात सड़क हादसे एक युवक की मौत हो गई। मृतक अजय कुमार था। इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने मृतक के जानकार विकास कुमार की शिकायत पर पंजाब रोडवेज बस के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ 281, 125(ए), 324(4), 106 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक चला रहा था। अजय पीछे बैठा था। रात करीब 8:20 बजे जब वे सिंघपुरा पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आई पंजाब रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वे दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चोट लगने के बाद जब लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो बस चालक मौके से अपनी बस समेत भाग गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उनको सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि बस नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।