फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A 21-year-old man posted in the Merchant Navy died, family suspects murder

Mohali News: मर्चेंट नेवी में तैनात 21 वर्षीय युवक ने की खुदकुशी, परिवार ने हत्या का जताया संदेह

Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A 21-year-old man posted in the Merchant Navy died, family suspects murder
जहाज में मृत मिला बलराज सिंह। फाइल 
मोहाली। मर्चेंट नेवी में तैनात 21 वर्षीय बलराज सिंह ने यूके की सीमा में एक जहाज पर मौत हो गई है। बलराज बलौंगी का रहने वाला था और इस समय ट्रेनिंग पर था। हालांकि, परिजन हत्या का संदेह जता रहे हैं। बलौंगी निवासी बलराज अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसका फेज-6 सिविल अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया है। बलराज के पिता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने शुरुआत में 12वीं तक कि शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल मोहाली से की थी। इसके बाद उसने डीएनएस नोएडा से पढ़ाई की। 7 दिसंबर को बलराज घर से गया था।
विज्ञापन

10 दिसंबर को वह शिप पर चढ़ा। फील्ड मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी में वह नौकरी कर रहा था। बलराज मार्शल आइलैंड की जिल ग्लोरी शिप पर ट्रेनिंग कर रहा था। 16 मार्च को बलराज के पिता विक्रमजीत सिंह को शिपिंग कंपनी से फोन आया कि उनका बेटा लापता है। उन्होंने तुरंत एक रिश्तेदार से वीजा मंगवाया और लंदन पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल का निरीक्षण करने गए। उन्हें बताया गया कि उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने जहाज पर मौजूद अधिकारियों पर संदेह व्यक्त किया। उनका कहना है कि बेटा बलराज खुदकुशी नहीं कर सकता बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे की कुछ वीडियो मिली हैं, जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसका चीफ अफसर, सेकेंड अफसर और एपी-1 उसे काफी परेशान करते हैं। उससे काफी काम करवाते हैं। उसे रात को सोने को भी नहीं मिलता है। पिता का आरोप है कि उन्होंने कैप्टन से भी इस मामले को लेकर बात की पर उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। मृतक बलराज का शव रविवार को उसके पिता और रिश्तेदारों द्वारा मोहाली लाया गया था। जहां मोहाली जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed