{"_id":"55-16884","slug":"Mohali-16884-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के दफ्तर के आगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर के दफ्तर के आगे धरना
Mohali
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। माउंट कैलाश लैंड बेस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने नक्शे पास नहीं करने के खिलाफ वीरवार को विश्रांति सिटी के मुख्य दफ्तर के आगे धरना दिया। प्रदर्शन में शामिल अमित दुआ, सुनील, गगनदीप, हिम्मत सिंह, अरविंदर छाबड़ा और बिट्टू ने बताया कि उन्होंने विश्रांति सिटी के डायरेक्टर हेमराज गर्ग, सुमित गर्ग, विनोद गोयल, सुशील बिंदल से 13 बीघे जमीन ली थी। जब यह जमीन ली थी तो उन्होंने कालोनी अप्रूव होने और नक्शे पास करवाकर देने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने नगर काउंसिल के अधिकारियों से बात भी करवाई थी।
इसके अलावा अपने बनवाए गए नक्शे में उन प्लाटों के नंबर भी दिखाए थे, जो प्लाट उन्होंने लिए थे। जब उन्होंने जमीन के पैसे दे दिए तो जगह पास नहीं करवाई और अपने नक्शे से वह जगह भी खत्म कर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने उस जमीन पर 230 फ्लैट बनाए हैं, लेकिन नगर काउंसिल उनके नक्शे पास नहीं कर रही है। इससे उनके करोड़ों रुपये फंस गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नक्शे पास नहीं कराए जाते, धरना जारी रहेगा। अगर प्रशासन ने भी न्याय नहीं दिलाया तो भूख हड़ताल करेंगे और हाईवे जाम करेंगे।
कोट्स.......
मैंने नक्शा पास करवाकर देने का भरोसा नहीं दिलाया था। लिखित में भी यही है कि खरीदार खुद जहां से चाहे नक्शा पास करवा सकता है। जमीन की डायरेक्ट रजिस्ट्री करवाई गई थी और अब भी माउंट कैलाश मैनेजमेंट से करोड़ों रुपये लेने हैं। जमीन लेने के बाद माउंट कैलाश प्रबंधन ने बिना नक्शा पास करवाए ही फ्लैट बना दिए। अब जब नगर काउंसिल उनके नक्शे पास नहीं कर रही है तो बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
- सुशील बिंदल, डायरेक्टर, विश्रांती सिटी
........
माउंट कैलाश ने नक्शा पास करवाए बिना ही फ्लैट बना लिए हैं। इसलिए नोटिस जारी किया गया है।
-परविंदर सिंह सराओं, ईओ, नगर काउंसिल
कैप्शन: धरने पर बैठे हुए माउंट कैलाश के डायरैक्टर