फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सेहत विभाग ने मारा हुक्का बार पर छापा

सेहत विभाग ने मारा हुक्का बार पर छापा

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Mohali
Mohali Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को पुलिस के साथ हरमिलाप नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार पर छापा मारकर वहां से हुक्कों में भरे सामान और राख जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जीरकपुर थाना मुखी तरलोचन सिंह ने बताया कि सेहत विभाग के नोडल अफसर राकेश गुप्ता को सूचना मिली थी कि हरमिलाप नगर में नाजायज ढंग से हुक्का बार चल रहा है। इस पर उन्होंने हरमिलाप नगर में नवाब हुक्का बार पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि छापामारी के समय वहां पर करीब 12 युवक वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि नियमों की उल्लंघना के चलते सेहत विभाग ने चालान किया है। थाना मुखी ने बताया कि उन्होंने हुक्का बार से हुक्कों में भरे सामान और राख को जब्त कर उनके सैंपल जांच को भेजे हैं। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर जसबीर बैंस, स्टेट कोआर्डिनेटर, डा. गुरशरन सिंह जिला सेहत अफसर, डा. गुरप्रीत सिंह जिला टीबी कम नोडल अफसर, सुधा दहल ड्रग इंस्पेक्टर, राजदीप कौर जिला फूड इंस्पेक्टर समेत जीरकपुर पुलिस मुलाजिम हाजिर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed