फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खरड़ हाईवे से जुड़ेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

खरड़ हाईवे से जुड़ेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Mohali
Mohali Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। शहर में बन रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब सीधा खरड़ हाईवे से जुड़ेगा। जिससे जहां खरड़, कुराली, हिमाचल एवं पंजाब के विभिन्न जिलों में जाने वालों को बलौंगी के जाम से मुक्ति मिलेगी। लोगों के टाइम और पैसे की भी बचत होगी। यह संभव होगा फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया से खरड़ नेशनल हाईवे तक बनने वाली 200 फुट रोड से। जिसका कई सालों बाद वीरवार को गमाडा ने फिर से काम शुरू किया। पहले चरण में सड़क के रास्ते में आ रही शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी की कुछ झुग्गियों को हटाया गया। इसके अलावा सड़क की निशानेदही एवं मार्किंग की गई।
विज्ञापन

गमाडा की टीम एसडीओ बिल्डिंग सतविंदर सिंह और संजीव गुप्ता की अगुवाई में वीरवार सुबह 11.30 बजे सड़क के रास्ते में आ रही झुग्गियां हटाने के लिए पहुंची। टीम में गमाडा का सिक्योरिटी स्टाफ व तीन जेसीबी शामिल थीं। जब टीम ने झुग्गियाें को हटाना शुरू किया तो वहां रहने वाले लोगों ने खुद ही झुग्गियां हटाने के लिए समय मांगा। जेसीबी ने
विज्ञापन

कुछ झुग्गियों को हटाया भी। टीम ने लोगों की मौजूदगी में सड़क की मार्किंग की और लोगों को चार दिनों में सड़क के रास्ते से हटने का कहा। करीब पौने दो बजे के बाद टीम वापस लौटी। टीम में जेई अमरीक सिंह, एई हरजीत सिंह, जेई अमर सिंह, जेई भाग सिंह, हरदीप सिंह, जोगिंदर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबी होगी सड़क
फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया से सड़क खरड़ हाईवे पर नए बने केएफसी रेस्टोरेंट तक जाएगी। सड़क की लंबाई तीन किलोमीटर होगी। सड़क की सारी निशानेदही कर ली गई है। सड़क पर बारिश या बरसात में कोई समस्या न आए। इसके लिए पुलियां भी बनाई जाएगी। इसके अलावा सड़क पर रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित किया जाएगा। गमाडा ने सड़क के रास्ते में आ रही अन्य सेवाओं को हटाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
कई सालों से रुका था सड़क का काम
इस सड़क के किनारे पर कई प्राइवेट कंपनियों ने मैगा हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। कंपनियों ने जब किसानों से जमीन खरीदी थी, तो जमीन मालिकों को काफी ऊंचे रेट दिए थे। लेकिन गमाडा बाद में उस हिसाब से पेमेंट नहीं दे रहा था। जिसके चलते किसान कोर्ट चले गए और सड़क का काम लटक गया। हालही में यह मामला हल हुआ। जिसके बाद गमाडा ने सड़क का काम शुरू किया है।

सबसे मंहगी जमीन पर बनेगी सड़क
गमाडा द्वारा इस एरिया में सड़क बनाने के लिए तीन गांवों की जमीन एक्वॉयर की है। किसानों को जमीन के बदले 2.37 करोड़ प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया है। जो कि जिले व राज्य का अब तक का सबसे ऊंचा मुआवजा है। सड़क के लिए गमाडा ने 46.50 एकड़ जगह एक्वायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed