फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कारगिल जंग की शान पहुंची मोहाली

कारगिल जंग की शान पहुंची मोहाली

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 स्थित दशहरा ग्राउंड में सोमवार को शहर के युवा भारतीय सेना की ताकत से रूबरू हुए। मौका था वेस्टर्न कंमाड की तरफ से आयोजित हथियारों की प्रदर्शनी का। जिसमें उन्हें सन 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान की सेना की कमर तोड़ने वाले शिल्का टैंक से लेकर कारगिल जंग की शान बोफोर्स तोप की खूबियों को जानने का मौका मिला। इतना ही नहीं उन्होंने हथियारों को खुद चलाकर भी देखा।
विज्ञापन

इस मौके पर दशहरा ग्राउंड की शोभा देखते ही बन रहा थी। चारों तरफ सेना के हथियार और जवान ही दिख रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो युद्व के मैदान में आ गए हाें। इस दौरान महाराजा रंजीत सिंह आर्म्ड फोर्स प्रीपेटरी संस्थान के विद्यार्थियों के अलावा 17 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हथियारों कोे देखा। प्रदर्शनी में मोर्टार, मल्टीग्रेड लांचर के साथ-साथ रूस में बने बीएलटी एमटी-55 ब्रिज, लेयर टैंक, टी-90 टैंक, साउथ अफ्रीका में बने मल्टी ग्रेनेड समेत आधुनिक हथियार थे। साथ ही सेना मिल्ट्री बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर वेस्टर्न कमांड के मेजर जनरल आरजी कृष्णन और कर्नल एसएस पाल ने बताया कि आज के युवाओं को सेना से जोड़ने से संबंधित यह प्रदर्शनी लगाई थी। उन्होंने कहा कि युवाओं ने हथियारों संबंधी कई प्रश्न भी पूछे जो भी काबिले तारीफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed