{"_id":"55-13653","slug":"Mohali-13653-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किलो 850 ग्राम चरस समेत तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह किलो 850 ग्राम चरस समेत तस्कर काबू
Mohali
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर वेरका चौक पर नाकाबंदी कर नशीले पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह किलो 850 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन के लिए पुलिस को रिमांड पर दे दिया गया।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए इंचार्ज गुरचरन सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वेरका चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोरखनाथ (57) के रूप में हुई है। मूल रूप से जिला कुशीनगर, यूपी का रहने वाला गोरखनाथ आजकल बलौंगी की बड़माजरा कालोनी में रहता था। वह बड़माजरा कालोनी का प्रधान भी है। गोरखनाथ के खिलाफ थाना फेज एक में परचा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान गोरखनाथ ने बताया है कि वह चार सालों से चरस की स्मगलिंग का धंधा कर रहा है। वह यूपी में नेपाल बॉर्डर और हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली से बड़े तस्करों से चरस लेकर आता था और यहां मंहगे दामों पर बेच देता था। गोरखनाथ के खिलाफ पहले भी छह मई-2008 को एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर खरड़ में परचा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद भी उसने कारोबार बंद नहीं किया। नशे के कारोबार से गोरखनाथ ने तीन थ्री-व्हीलर, दो मोटरसाइकिल और एक पुरानी ओपेल एस्ट्रा कार खरीदी है। पुलिस नशीले कारोबार से बनाई गई गोरखनाथ की और जायदाद के बारे में भी पड़ताल कर रही है। साथ ही उसकी सारी प्रॉपर्टी अटैच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस इस कारोबार में उसके और साथियों की भी तलाश कर रही है।