फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फेज नौ के चिल्ड्रेन पार्क में लगा मलबे का ढेर

फेज नौ के चिल्ड्रेन पार्क में लगा मलबे का ढेर

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया की कोठी के निर्माण के चक्कर में फेज नौ के बच्चों का खेलना बंद हो गया है। रामूवालिया की कोठी का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने सारा मलबा वहां के चिल्ड्रेन पार्क में फेंक दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रामूवालिया ने फेज नौ में कोठी नंबर 53 खरीदी है। जिसमें नए सिरे से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कोठी में फिलहाल बेसमेंट का काम चल रहा है। जिसका सारा मलबा सामने स्थित चिल्ड्रेन पार्क में फेंक दिया गया है। मलबे के चलते एक साइड की रेलिंग टूट गई है। साथ ही कुछ झूले भी प्रभावित हुए हैं। जिससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। लेकिन हाई प्रोफाइल मामले के चलते कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना था कि गमाडा द्वारा यह चिल्ड्रेन पार्क बनाया गया है। जो सिर्फ बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया था। यहां कुत्तों को सैर कराने पर भी गमाडा द्वारा पाबंदी लगाई गई है। लेकिन अब मलबा फेंकने के बाद बच्चों का खेल बंद है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि कोठी में नए सिरे से निर्माण से पहले सारा ढांचा गिराया गया था। पर घर के आसपास कोई भी खाली जगह नहीं थी। इसलिए मजबूरन मलबे को पार्क में फेंका गया है, क्योंकि और कोई विकल्प नहीं था। लेकिन उन्होंने आसपास के लोगों से वादा किया है कि वह 24 दिनों के अंदर सारा मलबा हटवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed