{"_id":"62251296bd041516684a6055","slug":"9th-and-11th-students-should-apply-till-31st-march-to-rectify-the-errors-in-the-documents-mohali-news-pkl4438660158","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं और 11वीं के छात्र दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक करवाने को 31 मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं और 11वीं के छात्र दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक करवाने को 31 मार्च तक करें आवेदन
विज्ञापन
मोहाली। जिले सहित पूरे पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र अपने दस्तावेजों में आवेदन के समय नाम और पतों में चली गई त्रुटियों को ठीक करवा सकेंगे। इसके लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से आवेदन दर्ज करवाने की अंतिम तारीख 31 मार्च रखी है।
जानकारी के मुताबिक पीएसईबी की ओर से बीते दिनों सर्कुलर जारी करके बताया गया कि 9वीं और 11वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले अधिकतर छात्रों के नाम के अक्षर गलत प्रकाशित हैं और गलत प्रकाशित अक्षरों की वजह से आगे बनने वाले बाकी दस्तावेजों में इसी तरह गलत नाम प्रकाशित हो जाता है। जबकि अधिकतर सरकारी दस्तावेज 10वीं और 12वीं की मार्कशीटों का आधार बनाकर तैयार होते हैं, लेकिन स्कूल में नाम के अक्षरों की त्रुटियां होने के कारण बाद में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अधीन आने वाले स्कूल छात्रों की संख्या लाखों में है और अलग-अलग गांव और शहर से होने के कारण नामों में बदलाव देखने को मिलता है। जबकि अधिकतर परिजन अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल करते समय घरेलू नाम दर्ज करवा देते हैं, जिनको बाद में परिजनों की ओर से बदल दिया जाता है और बाद में वहीं नाम दस्तावेजों में प्रकाशित होकर चलता है। दूसरी ओर, बाहरी राज्यों से आने वाले लोग बच्चों के नाम पंजाबी भाषा में तो दर्ज करवा देते हैं, लेकिन बाद में इन नामों को बदल देते हैं। ऐसे लोगों को अपने आवेदन के लिए पीएसईबी की ओर से 31 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है। इसका आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल पर कर सकते हैं।