फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   98 million rupees budget approved by body department

98 करोड़ रुपये के बजट को निकाय विभाग ने दी मंजूरी

Fri, 02 Apr 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
98 million rupees budget approved by body department
जीरकपुर। आगामी वित्त वर्ष को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से वार्षिक बजट बनाकर भेजे प्रस्ताव को निकाय विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। आगामी वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रशासन की ओर से 98 करोड़ रुपये तक के खर्चों का अनुमानित बजट रखा है। कोविड-19 के चलते पैदा हुए हालातों का असर नगर परिषद की आमदन में देखने को नहीं मिला। इसके चलते इस बार भी प्रशासन की ओर से वार्षिक बजट की राशि में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

बजट के अंदर ज्यादा ध्यान अधिकारियों की ओर से आमदन पर रखा गया है। वहीं, आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान अधिकारियों का ज्यादा ध्यान आमदन बढ़ाने की ओर है। इसके चलते नक्शा फीस, सीवरेज व पानी जैसे अन्य स्त्रोतों से होने वाली आमदन जोर दिया जा रहा है। खास बात यह है कि गत वित्तीय वर्ष के दौरान रखे गए अनुमानित बजट को अधिकारियों ने 95 फीसदी तक हासिल कर लिया है जोकि सूबे सबसे अधिक है।
विज्ञापन

नक्शा फीस से हुई सबसे ज्यादा आमदन
नगर परिषद की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते वित्तीय वर्ष के दौरान नक्शा फीस से होने वाली आमदन को लेकर 55 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था। दूसरी ओर 28 फरवरी तक के जारी हुए आंकड़ों में 50 करोड़ से अधिक राशि जुटाई जा चुकी है। इसी तरह प्रापर्टी टैक्स के लिए करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये की आमदन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से साढ़े 6 करोड़ की आमदन विभाग को हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स..
हर साल की तरह से इस बार भी वार्षिक बजट में वृद्धि की गई है। इसके प्रस्ताव को प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया गया है।
-सन्दीप तिवारी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
आमदन के स्त्रोत 2020-21 के लिए रखा लक्ष्य 2021-22 के लिए रखा लक्ष्य 28 फरवरी 2021 तक हुई आमदन
वैट/जीएसटी 16.50 (करोड़ रु.) 19.00 (करोड़ रु.) 12.95 (करोड़ रु.)
प्रापर्टी टैक्स 07.50 (करोड़ रु.) 07.20 (करोड़ रु.) 64.7 (करोड़ रु.)
पानी व सीवरेज 04.10 (करोड़ रु.) 04.00 (करोड़ रु.) 03.04 (करोड़ रु.)
नक्शा फीस 55.00 (करोड़ रु.) 55.00 (करोड़ रु.) 50.18 (करोड़ रु.)
लाइसेंस फीस 02.00 (लाख रु.) 01.05 (लाख रु.) 02.00 (लाख रु.)
अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी 60.00 (लाख रु.) 26.24 (लाख रु.) 70.00 (लाख रु.)
अन्य स्त्रोत 09.63 (करोड़ रु.) 08.43 (करोड़ रु.) 08.99 (करोड़ रु.)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed