फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   9728 got corona vaccination done in Mohali between winter and haze

सर्दी और धुंध के बीच 9728 ने करवाया कोरोना टीकाकरण

Sat, 15 Jan 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
9728 got corona vaccination done in Mohali between winter and haze
मोहाली। जिले में पड़ रही सर्दी और धुंध के बीच भी लोग कोरोना टीकाकरण करवाने अस्पतालों और शिविरों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 9728 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इसमें 15 से 18 साल के 822 किशोर भी शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सेहत विभाग की तरफ से अस्पतालों के अलावा विभिन्न इलाकों और धार्मिक स्थानों में टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। वहां पर जिन आयु वर्ग में टीकाकरण चल रहा है, उसमें शामिल सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। केवल लोगों को अपना पहचानपत्र लेकर वहां जाना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिले में कुल 77 जगह पर टीकाकरण की मुहिम चलाई गई। इनमें 72 सरकारी ओर पांच निजी अस्पताल शामिल हैं। टीकाकरण करवाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। फेज-6 सिविल अस्पताल में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान 5097 लोगों ने पहला और 4440 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। जबकि 191 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। याद रहे कि जिले में अब तक कुल 15 लाख 92 हजार 111 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 9 लाख 93 हजार 208 लोगों को पहला और 5 लाख 97 हजार 187 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है। अब तक 1716 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed