फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ठेके पर काम करते कर्मचारियों की रोष रैली

ठेके पर काम करते कर्मचारियों की रोष रैली

Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
ठेके पर काम करते कर्मचारियों की रोष रैली
नौकरी खत्म करने के नोटिस के विरोध में रोष रैली
विज्ञापन

मोहाली। पुडा कार्यालय में ठेके पर काम कर रहे कर्मियों में नौकरियां खत्म किये जाने के नोटिस भेजे जाने से रोष है। शुक्रवार को पुडा मुलाजिम ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा इसके विरोध में धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कमेटी के संयोजक बलजिंदर सिंह बिल्ला, जरनैल सिंह, सिमरनजीत सिंह, अवतार सिंह, रणबीर कौर और पूनम ने कहा कि पुडा में पिछले करीब दस वर्ष से करीब 250 कर्मचारी डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर काम कर रहे हैं। इनमें से 100 के करीब कर्मचारी मोहाली आफिस में कार्यरत हैं। सरकार ने इन मुलाजिमों को 31 दिसंबर से नौकरी से निकाले जाने के नोटिस जारी कर दिए हैं, इस कारण इन कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इनको नौकरी से निकाल दिया जाता है तो वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि उन्हें नौकरी खत्म करने के लिए दिए गए नोटिस को तुरंत वापस लिया जाए। इन कर्मियों ने पुडा मैनेजमेंट तथा पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी नौकरी खत्म करने के नोटिस वापस न लिए गए तो वे एक जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे और अपनी नौकरी की बहाली के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed