{"_id":"5cdb224bbdec220754346ad9","slug":"81557865035-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चूके तो टूट सकता है घर का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चूके तो टूट सकता है घर का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा निकाली गई पूरब अपार्टमेंट्स के 210 फ्लैटों की स्कीम में जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, अब उनके पास बुधवार का दिन ही शेष रह गया है। वीरवार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद गमाडा द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक स्कीम में लोग ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने से पहले पुडा की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में सेक्टर-89 स्थित पूरब अपार्टमेंट के 210 फ्लैटों को मंजूरी दी गई थी। यह फ्लैट तीन तरह के हैं। इनमें वन बीएचके, टू बीएचके व थ्री बीएचके फ्लैट शामिल हैं, जिनके रेट इनके साइज के हिसाब से तय किए गए हैं। गमाडा को इस बार फ्लैटों की स्कीम से काफी उम्मीद है, क्योंकि गमाडा द्वारा जब प्रॉपर्टी की ई-नीलामी की गई थी, उसमें मोहाली की प्रॉपर्टी को सबसे बढ़िया रिस्पांस मिला है। ऐसे में गमाडा लोगों की उम्मीदों को पूरी तरह से कैश करने के मूड में है। वहीं, अब यह प्रोजेक्ट कई और कारणों की वजह से भी खास हो गया है। एक तो सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स उक्त एरिया के बिल्कुल पास है। इसके अलावा लांडरां के लिए जाने वाला नया रोड भी इसी इलाके में बन रहा है। साथ ही अन्य एरिया भी विकसित होना शुरू हो चुका है।
जून में होगी प्रॉपर्टी की नीलामी
लोकसभा चुनाव के चलते अभी पुडा की तरफ से प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं की जा रही है। जून में पुडा द्वारा प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी। इस दौरान पूरे पंजाब में पुडा की तरफ से साइट्स निकाली जाएंगी। उम्मीद है कि इससे लोगों का घर, रोजगार से लेकर अन्य सभी सपने सच होंगे।