{"_id":"5c79861ebdec22736736805c","slug":"81551468062-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह लाख रुपये की लागत से बनेगी धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह लाख रुपये की लागत से बनेगी धर्मशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली गांव में 15 लाख से बनेगी धर्मशाला
मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया फेज-1 के कम्युनिटी सेंटर में ट्यूबवेल का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात पंजाब के पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली गांव में बनने वाली धर्मशाला का नींव पत्थर रखने के बाद आयोजित समागम में कही। उन्होंने इस दौरान फेज-1 के कम्युनिटी सेंटर में ट्यूबवेल का शुभारंभ भी किया। सिद्धू ने कहा कि गांव मोहाली के लोगों की सुविधा के लिए दो कनाल जमीन पर 15 लाख की लागत से धर्मशाला बनाई जा रही है। यह धर्मशाला नो प्रोफिट नो लॉस की तर्ज पर बनेगी जिसका मकसद लाभ कमाना नहीं बल्कि ग्रामीणों को फायदा देना है। ट्यूबवेल के बारे में सिद्धू ने कहा कि इसके शुरू होने से गांव के लोगों व साथ लगते इलाके में निर्विघ्न पानी की सप्लाई की जा सकेगी। इस मौके पर पार्षद बैदवान नच्छतर सिंह, अनु गर्ग, पिंका फेज-1, नंबरदार सरबजीत सिंह, रविंदर सिंह, सुरजीत सिंह सरपंच आदि मौजूद रहे।