{"_id":"5a06064a4f1c1bc9678badd7","slug":"81510344266-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ बाईपास की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ बाईपास की योजना तैयार
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पंजाब सरकार ने तैयार की खरड़ बाईपास की योजना’
खरड़। पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व जनरल सचिव सरपंच परमिंदर सिंह सोना तोलेमाजरा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पंजाब सरकार ने खरड़ बाईपास बनाने की योजना तैयार की है। इससे खरड़ में ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार इस प्रस्ताव पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मोहाली से 200 फुट हवाई अड्डा रोड पर स्वाड़ा रोड से खरड़ बाईपास बनाया जा रहा है, जो गांव बडाली व रसनहेड़ी से होता हुआ रूड़की सहौड़ा सड़क पर निकलेगा। इस बाईपास का काम जल्द शुरू होने वाला है। परमिंदर सिंह सोना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह खरड़ बाईपास ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस मौके पर परविंदर सैनी, संजीव, हरनेक सिंह नगल फैजगढ़ भी उपस्थित थे।