{"_id":"5a04b4c84f1c1ba7678ba898","slug":"81510257864-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार के निर्देशों का निजी स्कूलों ने नहीं किया पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार के निर्देशों का निजी स्कूलों ने नहीं किया पालन
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद रखने के निर्देश के बावजूद खुले स्कूल
सरकार के निर्देशों का निजी स्कूलों ने नहीं किया पालन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
शहर के निजी स्कूल पंजाब सरकार के आदेशों का पालन नहीं करते। बीते दिनों धुंध के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को तीन दिन तक बंद रखने का फरमान जारी किया था। जीरकपुर में अधिकतर निजी स्कूल वीरवार को खुले रहे।
जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित डीपीएस प्ले स्कूल वीरवार को रोज की तरह खोला गया। इसी तरह, दीक्षांत ग्लोबल, शेमरॉक प्ले स्कूल, मानव मंगल, गुरुकुल के अलावा अन्य स्कूल भी खुले रहे। मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया है और ब्लाक स्तर के अधिकारियों को मामले की पूरी रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर, अभिभावकों ने जब स्कूल प्रबंधकों से बात की और सूबा सरकार द्वारा छुट्टी घोषित किए जाने के संबंध में पूछा तो प्रबंधकों का कहना था कि अब तक उन्हें ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं।