फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सात घरों में मिला डेंगू का लारवा

सात घरों में मिला डेंगू का लारवा

Wed, 15 May 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सात घरों में मिला डेंगू का लारवा
खरड़। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सर्वे के दौरान शहर में सात घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिला है। पीएचसी घड़ुआं के हेल्थ वर्कर नरिंदर सिंह मान ने बताया कि विभाग के आदेशों पर पिछले एक महीने से लारवा कंटेनर सर्वे किया जा रहा है। लारवा मिलने के संबंध में एसएमओ समेत अन्य उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि डेंगू का लारवा ज्यादातर कूलरों, गमलों, खुले पानी तथा पुराने सामान में पाया जाता है, क्योंकि अगले दो महीनों में डेंगू बीमारी फैलने का खतरा बन जाता है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के एसएमओ द्वारा नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि विभाग की टीमों को सर्वे के दौरान घरों से डेंगू मच्छर का लारवा मिला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान काटने की प्रक्रिया की जाए, ताकि शुरू में ही डेंगू मच्छर संबंधी लोगों को जागरूक किया जा सके। समाजसेवक केके शर्मा, सुभाष अग्रवाल व परमप्रीत सिंह समेत कई अन्य शहरवासियों ने कहा कि जब डेंगू मच्छर ज्यादा फैल जाता है तो स्वास्थ्य विभाग तथा नगर काउंसिल द्वारा स्प्रे करना शुरू कर दिया जाता है जबकि इसी समय इसकी रोकथाम के लिए उचित प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed