फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पिता दुकानदार तो मां आंगनबाड़ी वर्कर, बेटी ने किया जिले में टॉप

पिता दुकानदार तो मां आंगनबाड़ी वर्कर, बेटी ने किया जिले में टॉप

Thu, 09 May 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिता दुकानदार तो मां आंगनबाड़ी वर्कर, बेटी ने किया जिले में टॉप
खरड़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित किए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ की छात्रा तमन्ना ने (639/650) 98.31 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। पंजाब की मेरिट सूची में तमन्ना 10वें स्थान पर रही है। गांव रुड़की पुख्ता की निवासी तमन्ना अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है। तमन्ना ने कहा कि वह नॉन मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद आईपीएस बनना चाहती हैं। तमन्ना के पिता दुकानदार हैं और एमए पास हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी वर्कर हैं। तमन्ना ने कहा कि उसने अपने अध्यापकों व माता-पिता की प्रेरणा से कड़ी मेहनत करके यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह व स्टाफ ने तमन्ना का मुंह मीठा करवाते हुए उसे इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed