फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   71 year old man arrested for molesting eight year old child

Mohali News: आठ साल के बच्चे से छेड़छाड़ में 71 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
71 year old man arrested for molesting eight year old child
खरड़। पुलिस ने आठ साल के बच्चे के साथ शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप में 71 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई हरमिंदर सिंह ने बताया कि खरड़ की दर्पण सिटी काॅलोनी में अपने घर में ही दुकान चलाने वाले हमीर चंद (71) द्वारा दर्पण सिटी में रह रहे एक आठ वर्षीय बच्चे के साथ उस समय शारीरिक छेड़छाड़ की जब वह उसकी दुकान पर सामान लेने आया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में बच्चे ने अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने उक्त आरोपी के खिलाफ खरड़ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्चे का सरकारी अस्पताल खरड़ में मेडिकल करवाने के बाद आरोपी हमीर चंद को काबू करके उसके खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा 4 के अधीन मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में किया गया, जहां जज ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed