फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   693 people got infected in Mohali and 1308 people got healthy

मोहाली में 693 लोग संक्रमित मिले और 1308 लोग हुए तंदुरुस्त

Sat, 29 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
693 people got infected in Mohali and 1308 people got healthy
मोहाली। कोरोना महामारी को लेकर वीआईपी जिले के लिए शुक्रवार का दिन काफी राहत भरा रहा। इस दौरान जहां 693 लोग कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 1308 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करते रहेंद्घ साथ ही 15 साल से अधिक उम्र के सभी लोग पहल के आधार पर टीकाकरण जरूर करवाएं, तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अब कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने लगा है। कई दिनों के बाद जिले में किसी की मौत नहीं हुई, जो कि काफी राहत वाली खबर है। इससे इलाके के लोगों का ही फायदा होगा। क्योंकि एक तरफ जहां लोगों को प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदियों से राहत मिलेगी। वहीं, लोगों की नियमित दिनचर्या पहले की तरह चल पड़ेगी। जो नए संक्रमित मिले हैं इनमें ढकोली में 94, डेराबस्सी में 69, लालड़ू में 13, बूथगढ़ में 30, घडुआं में 26, खरड़ में 132, कुुराली में 20, मोहाली में 303 और बनूड में 6 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक 91848 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 84204 लोग ठीक हो गए हैं। अभी सक्रिय केस 6528 हैं। वहीं, अब तक 1116 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

एक दिन में 10 हजार लोगों ने करवाया टीकाकरण
जिले में शुक्रवार को 10941 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इनमें 15 से 18 साल के किशोरों की संख्या 1159 है। वहीं, 1193 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि कोरोना टीकाकरण मुहिम लगभग 91 जगह पर चल रही है। टीमें लोगों के घरों के पास पहुंचकर टीकाकरण कर रही हैं, ताकि महामारी को मात दी जा सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 4983 लोगों ने पहला और 4765 लोगों ने कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16.91 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 10.40 लाख को पहला और 6.40 लाख को दूसरा टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed