फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   65-year-old man and 45-year-old woman died of dengue in Mohali district

मोहाली जिले में डेंगू से 65 वर्षीय बुजुर्ग और 45 साल की महिला ने तोड़ा दम

Thu, 11 Nov 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
65-year-old man and 45-year-old woman died of dengue in Mohali district
मोहाली। जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। बुधवार को दो और लोगों की डेंगू से जान चल गई। इसमें फेज-7 के 65 वर्षीय बुजुर्ग और सोहाना की 45 वर्षीय महिला शामिल है। जबकि 69 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 15 मरीज बाहरी जिलों से संबंधित हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू से मौतों का आंकड़ा 35 और डेंगू मरीजों की कुल संख्या 3447 पहुंच गई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपडे़ पहनें और घरों में सफाई रखें। तभी डेंगू से मुुकाबला किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिन दो लोगों की डेेंगू से मौत का जिक्र किया गया है, सिविल सर्जन के मुताबिक इन दोनों की मौत निजी अस्पतालों में हुई है। इसमें एक की मौत 26 अक्तूबर को और महिला की 3 नवंबर को हुई थी। जबकि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस संबंधी जानकारी नहीं भेजी गई थी। जिसके चलते इसकी पुष्टि करने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को पहले कहा गया है कि वह डेंगू के मरीजों संबंधी जानकारी पहल के आधार पर मुहैया करवाएं। इसके अलावा धार्मिक स्थानों से सुबह शाम डेंगू से बचने के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे इलाके के लोग जागरूक होंगे। वहीं, अब स्कूलों में बाकायदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

10 दिन में आए 800 से अधिक मरीज
जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक साथ 207 डेेेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे और इनमें से 69 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अधिकारियों की माने तो 10 दिन में डेंगू के 806 मरीज आ चुके हैं। मरीज हर क्षेत्र से आ रहे हैं और इससे जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। हालांकि फॉगिंग और स्प्रे का काम जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed