{"_id":"6425f2949c848f88320d5497","slug":"6163-lakh-cheated-by-threatening-a-friend-mohali-news-c-289-1-pkl1019-66-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दोस्त को डरा-धमकाकर 61.63 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दोस्त को डरा-धमकाकर 61.63 लाख ठगे
विज्ञापन
दोस्त को डरा-धमकाकर 61.63 लाख ठगे
पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की दी धमकियां
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। सेक्टर-69 निवासी एक व्यक्ति से 61.63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उस व्यक्ति को उसके दोस्त ने डरा-धमकाकर ये पैसे ले लिए और उसके वापस मांगने पर जान से मारने की धमकियां दीं। इस संबंधी थाना फेज-8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जतिन छाबड़ा निवासी सेक्टर-43 के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता पीयूष शर्मा निवासी सेक्टर-69 ने एसएसपी कार्यालय में दी दो शिकायतों 10 सितंबर 2022 और 21 जनवरी 2023 को बताया कि उक्त आरोपी उसका दोस्त था। उसने कई बहाने बनाकर और डरा-धमकाकर उससे 61.63 लाख रुपये ले लिए। जब भी वह उससे अपने पैसे मांगता तो वह पहले तो आश्वासन देता रहा लेकिन बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। एसएसपी कार्यालय में शिकायत देने के बाद डीएसपी (साइबर क्राइम एंड फाइनांशियल क्राइम) ने इस मामले की जांच की। जांच के बाद उन्होंने इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेने के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।