{"_id":"5cd7309abdec2207532a583f","slug":"61557606554-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपरीत हालात में बच्चों को पहुंचाया मंजिल तक, माताओं को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपरीत हालात में बच्चों को पहुंचाया मंजिल तक, माताओं को मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। मदर्स डे के उपलक्ष्य में फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में शनिवार को सालाना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए जिंदगी में मिली हर चुनौती का डटकर सामना करके बच्चों को मंजिल तक पहुंचाने वाली 10 माताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव शर्मा और एडवोकेट जनरल पंजाब अतुल नंदा ने महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के अलावा पंजाब और हरियाणा की ऐसी माताओं का भी सम्मान किया गया।
यहां पटियाला की अमरजीत कौर, मंडी गोबिंदगढ़ की बलजिंदर कौर, चंडीगढ़ की हेमलता, जगजीत कौर, मीनाक्षी हरि, मोनिका रावत और सुमित्रा देवी, पंचकूला की मंजू रानी और अंबाला की सुमन शामिल रहीं। समारोह में 5वां मदर ऑफ द ईयर का पुरस्कार हरियाणा के फतेहाबाद की मेवा देवी को दिया गया। इस समारोह में डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मयंक मिश्रा, ने अपनी नई किताब ‘गूंगी’ जस्टिस राजीव शर्मा और अतुल नंदा को भेंट की। मयंक मिश्रा की यह आठवीं किताब है। इस अवसर पर मेजबान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिसमें एक बूढ़ी मां के मन की व्यथा को दिखाया गया। इसमें इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभागार में बैठे सभी लोगों की आंखों को नम कर दिया। इस मौके पर जस्टिस राजीव शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पहचाने और मां के प्रति अपना सही उत्तरदायित्व निभाकर उसकी झोली खुशियों से भर दें।
इस समारोह में जिन माताओं को सम्मानित किया गया उनको शुभकामनाएं देते हुए जस्टिस शर्मा ने कहा कि इन माताओं के संघर्ष को वह सलाम करते हैं। इससे पहले अतुल नंदा ने कहा कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ अपनी मां का ही नहीं हर मां का सम्मान करना चाहिए। समारोह में संस्थान के निदेशक संजय सरदाना, मानव मंगल हाई स्कूल, सेक्टर-21 की ब्रांच डायरेक्टर अंजलि सरदाना, सीनियर एडवोकेट विकास चतरथ मौजूद थे।