फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दिन में गर्मी ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दिलाई राहत

दिन में गर्मी ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दिलाई राहत

Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
दिन में गर्मी ने किया परेशान, शाम को बारिश ने दिलाई राहत
मोहाली। कई दिन से पड़ रही गर्मी से शुक्रवार शाम को लोगों को आखिर राहत मिल गई। शाम को एकाएक बादल छा गए और आंधी चलने लगी। इसके बाद रुक रुक कर बारिश होती रही। रात साढ़े नौ बजे तक मौसम काफी खुशनुमा हो गया था। इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों ने बारिश का पूरा लुत्फ उठाया। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को भी इस तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह धूप काफी तेज थी। घरों से निकलने में भी लोगों को मुश्किल आ रही थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने के साथ आंधी शुरू हो गई। सड़कों पर ट्रैफिक रेंगने लगा और कई जगहों पर होर्डिंग गिर गए। रिहायशी एरिया में लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियों के ढक्कन तक उड़ गए। हालांकि किसी भी तरह का जानी नुकसान से बचाव हो गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


आंधी के साथ ही अंधेरे में डूबा शहर
शाम को जैसे ही आंधी शुरू हुई, तभी बिजली गुल हो गई और शहर अंधेरे में डूब गया। करीब 15 से 20 मिनट तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के दफ्तर में कई फोन किए। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जब तेज आंधी चली थी, उस दौरान एहतियात के तौर पर लाइट बंद की गई थी। बिजली की लाइन में किसी भी तरह की कोई खराबी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed