फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पिता वकील के पास हैं मुंशी, बेटा बनना चाहता है जज

पिता वकील के पास हैं मुंशी, बेटा बनना चाहता है जज

Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पिता वकील के पास हैं मुंशी, बेटा बनना चाहता है जज
कुराली। पीएसईबी द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में 650 में से 634 (97.5 फीसदी) अंक लेकर गांव खिजराबाद के बाबा जोराबर सिंह फतेह सिंह स्कूल के विद्यार्थी कर्मजीत सिंह जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। उसने बिना किसी ट्यूशन से यह सफलता हासिल की। अब वह आगे चलकर जज बनना चाहता है। बेटे के रिजल्ट से परिवार वाले काफी उत्साहित हैं। जब कर्मजीत की मेरिट में आने की खबर उसके कंडी क्षेत्र की शिवालिक पहाड़ियों में बसे गांव गोचर पहुंची तो पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। बधाई देने वाले घर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरचरण सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह ने स्कूल और माता-पिता का ही नहीं, बल्कि पूरे कंडी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

कर्मजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता एक वकील के पास मुंशी हैं और वह भविष्य में जज बनकर अपने माता-पिता का सपना साकार करना चाहता है। कर्मजीत ने कहा कि स्कूल स्टाफ के सही मार्गदर्शन और उसकी कड़ी मेहनत से ही उसको यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उसने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के लिए मेहनत इसी प्रकार जारी रखेगा। स्कूल चेयरमैन हरचरण सिंह, सतनाम सिंह और बलजीत सिंह ने कर्मजीत सिंह का मुंह मीठा करते हुए उसको सम्मानित किया। इस मौके स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed