फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : पंजाब के अंदर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चरमराई : रीना जेतली

जीरकपुर : पंजाब के अंदर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चरमराई : रीना जेतली

Wed, 27 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : पंजाब के अंदर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चरमराई : रीना जेतली
पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चरमराई : रीना जेतली
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पहुंचीं जीरकपुर
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एकता नागपाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रीना जेतली विशेष रूप से उपस्थित हुईं। रीना जेतली ने ढकोली की एक सोसाइटी में महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और लुधियाना में हुए गैंगरेप मामले में एक के बाद एक सियासी प्रहार किए।

मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीना जेतली जीरकपुर के गांव ढकोली पहुंचंी, जिन्होंने यहां पहुंचकर कमल ज्योति नामक अभियान के तहत दीप प्रज्जवलित करके इसका आगाज किया। वहीं, रीना ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर होकर सरकार अपने दायित्व भूल गई है। जो घटना लुधियाना में हुई वे सूबे को शर्मसार कर देने वाली है। भाजपा महिला मोर्चा सूबे के अंदर पूरी तरह से सक्रियता से काम कर रहा है, जो कैप्टन सरकार द्वारा महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचारों का जवाब बेबाकी से देगी। आरोप लगाया कि अगर राज्य की कांग्रेस सरकार का पुलिस विभाग पर कंट्रोल होता तो लुधियाना में एक महिला के साथ जो हुआ, वो नहीं होता। जबकि सूबे के अंदर लॉ एंड आर्डर की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed