{"_id":"5a1c75624f1c1b4c528b618e","slug":"61511814498-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाया फंदा
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
शादी के पांच माह बाद विवाहिता ने लगाया फंदा
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
देसूमाजरा कॉलोनी में सोमवार को एक विवाहिता ने फंदा लगा लिया। करीब पांच महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतका की बहन रेखा गौतम पुत्री सेवाराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रीटा रानी उर्फ रिंकी ने करीब पांच महीने पहले अपनी मर्जी से मुकेश उर्फ मिकी निवासी मोहल्ला आनंदपुर पठानकोट हाल वासी देसूमाजरा कालोनी खरड़ के साथ प्रेम विवाह किया था।
उसने बताया कि विवाह के एक महीने बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। उसने बताया कि रीटा का पति मुकेश कुमार शराब पीकर मारपीट करता था और मायके से और दहेज लाने के लिए परेशान करता था। उसने आगे बताया कि सोमवार को जब उसने बहन को फोन किया तो उसके पति मुकेश ने फोन उठाया और रीटा के साथ बात नहीं कराई। मुकेश ने सुबह करीब सवा सात बजे उन्हें फोन कर बताया कि रीटा ने पंखे से फंदा लगा लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई अवतार सिंह, हवलदार प्रेमचंद और हवलदार सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल खरड़ के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति मुकेश कुमार उर्फ मिकी पुत्र प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल खरड़ में करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।