फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सेना में चमके मोहाली के छात्र

सेना में चमके मोहाली के छात्र

Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सेना में चमके मोहाली के छात्र
36 छात्र एनडीए की परीक्षा पास करने में रहे कामयाब
विज्ञापन

सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक स्कूल में ही सभी छात्र करते हैं पढ़ाई
महाराजा रणजीत सिंह अकादमी में विद्यार्थियों को दी जाती है ट्रेनिंग
छह साल में देश की सेना को शहर से ही मिले हैं 83 आफिसर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल व महाराजा रणजीत सिंह अकादमी ने शहर का नाम रोशन कर दिया है। गत छह वर्षों से दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास से 83 अधिकारी देश की सेना को मिले हैं। इस वर्ष भी इस गठजोड़ से 36 छात्र एनडीए में सफल रहे। जो हमारे लिए गर्व की बात है। यह बात शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एयर कमांडर (रिटा.) एसके शर्मा द्वारा कैंपस में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
इस अवसर पर महाराजा रणजीत सिंह अकादमी के डायरेक्टर मेजर जरनल (रिटा) बलजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पूरे देश से लगभग चार लाख आवेदकों ने एनडीए के लिए यह परीक्षा दी थी। जिनमें से सिर्फ शेमरॉक स्कूल के ही 36 छात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेशक देश के हर प्रांत में सैनिक स्कूल व प्राइवेट संस्थाएं बड़े स्तर पर एनडीए की तैयारी करवाते हैं। लेकिन अब तक किसी भी संस्था के इतने छात्र सफल नहीं हुए, जो एक रिकार्ड है। मेजर जनरल ग्रेवाल ने इस कामयाबी का श्रेय शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल व महाराजा रणजीत सिंह अकादमी को देते हुए बताया कि पंजाबियों की दिन प्रतिदिन फौज में कम हो रही नफरी को देखते हुए अप्रैल 2011 में इस अकादमी की शुरुआत की थी और अब तक इस प्रयास से पंजाब के 83 सपूत फौज में आफिसर के पद पर भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे कस्बों व ग्रामीण एरिया के है विद्यार्थी स्कूल के चेयरमैन एएस बाजवा ने पास आउट होने वाले छात्रों की बैकग्राउंड संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इन 36 छात्रों में से अधिकतर छात्र छोटे कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। जो अपने क्षेत्र में रहते हुए इस कामयाबी को सोच भी नहीं सकते थे। इस अवसर पर परीक्षा पास करने वाले छात्रों ने मीडिया के साथ विचार विमर्श करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे इस परीक्षा में सफल रहे और वे जल्द ही फौज में जाकर भारत माता की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed