{"_id":"61f44c0146c39f313f0c2812","slug":"6-43-lakh-rupees-recovered-from-two-cars-in-checking-on-blockade-mohali-news-pkl440486175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकाबंदी पर चेकिंग में दो कारों से 6.43 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकाबंदी पर चेकिंग में दो कारों से 6.43 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगाए गए खास जांच नाके पर दो कार सवारों से 6.43 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कार मालिक इस राशि संबंधी उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने पूरे पैसे सरकारी खाते में जमा कर दिए हैं।
मोहाली पुलिस ने पूरे शहर समेत जिले में 46 जगह पर चेकिंग के लिए नाके लगाए हैं। यहां पर आने-जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। यहां तक कि चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी तक की जाती है। इसी बीच फेज-10 में ओल्ड चुंगी रोड पर पंचकूला निवासी व्यक्ति की कार को जांच के लिए रोका गया तो उसके पास से 3 लाख 38 हजार रुपये बरामद हुए। वह पुलिस को इन पैसों संबंधी कोई जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद यह रकम सरकारी खाते में जमा करवा दी गई।
इसी तरह चंडीगढ़ नंबर की एक कार से पुलिस ने 3 लाख 48 हजार रुपये बरामद किए। यह कार चालक भी इस रकम संबंधी कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने इस रकम को भी सरकारी खाते में जमा करवा दिया और अगली कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिख दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नशा और पैसे की तस्करी रोकने के लिए स्पेशल पुलिस टीमें लगाई गईं है। केंद्रीय पुलिस की तीन कंपनियां जिले में तैनात की गई हैं। इसी फरवरी के शुरू में कुछ और कंपनियां शहर में तैनात की जाएंगी। चुनाव की वजह से अब 40 हजार से अधिक रकम ले जाने पर उचित दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। वरना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।