{"_id":"5a3c19314f1c1bee6a8b53e1","slug":"51513888049-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांप्लेक्स पहुंचे दूसरे राज्यों के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांप्लेक्स पहुंचे दूसरे राज्यों के अफसर
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहमानों ने की सेवा केंद्रों के काम की प्रशंसा
मोहाली। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में शार्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्स करने आए देश के विभिन्न राज्यों के आईएएस व फौज के अफसरों ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स का दौरा किया। साथ ही सेवा केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा, सहायक कमिश्नर (जनरल) जसबीर सिंह और सहायक कमिश्नर (शिकायतें) डॉ. पालिका अरोड़ा ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स पहुंचने पर अफसरों का शानदार स्वागत किया। इस दौरान डीसी ने अफसरों को जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक महत्ता और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के कामकाज बारे में जानकारी दी। सपरा ने सेवा केंद्रों व फर्द केंद्रों में आम पब्लिक पर होने वाले निश्चित समय दौरान कामकाज व लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, मेहमानों ने सेवा केंद्रों के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां पर काफी कुछ सीखने को मिला है। जो कि भविष्य में लोगों के लिए वरदान साबित होगी।