{"_id":"61e1deb7435e1f390952c3d9","slug":"50-acres-crop-damaged-due-to-non-drainage-of-rain-water-mohali-news-pkl439277747","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के पानी की निकासी न होने से 50 एकड़ फसल खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के पानी की निकासी न होने से 50 एकड़ फसल खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़। गांव नंदगढ़ में बरसात के पानी की वजह से फसलें खराब हो गई हैं। शुक्रवार को गांव निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गांव निवासियों ने बताया कि गांव लुहंड के सरपंच ने 6 महीने पहले नई फिरनी तैयार की थी। जिसमें सरपंच ने पानी की निकासी के लिए पाइप नहीं डाले हैं। अब बरसाती पानी जमा होने के कारण 50 एकड़ गेहूं की फसल में पानी जमा हो गया है। इस कारण गेहूं की फसल का रंग पीला पड़ना शुरू हो गया है।
इससे परेशान होकर गांव निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तहसीलदार और एसडीएम राजपुरा मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। लेकिन वह कोई पक्का हल नहीं निकल सके। अब गांव निवासियों ने एक दिन की चेतावनी दी है कि अगर यहां पर बरसात के पानी की निकासी का कोई स्थायी हल नहीं हुआ तो गांव निवासियों की ओर से बनूड़-तेपला सड़क पर जाम लगाएंगे। जबकि कुछ किसान मोटर पंप लगाकर खेतों में भरा पानी निकाल रहे हैं। लेकिन पानी कम नहीं हो रहा है, जब तक फिरनी में पाइप नहीं डाले जाते तब तक पानी का सही निकास नहीं होगा।
इस मौके पर पंचायत सदस्यों में अर्जन सिंह, बलबीर सिंह नंबरदार, सरपंच सुरिंदर कौर, कुलवीर सिंह पंच, नंबरदार हजारा सिंह, तलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, भाग सिंह आदि मौजूद थे। इस मामले में एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। वह जल्द ही गांव नंदगढ़ के निवासियों के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकालेंगे। इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी बातचीत चल रही है।