फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   364 people found corona infected in Mohali district, one died

मोहाली जिले में 364 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 07 Jan 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
364 people found corona infected in Mohali district, one died
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। वीरवार को 364 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि वीरवार को पॉजिटिव आए मामलों की सैंपलिंग बुधवार को हुई थी और सेहत विभाग की ओर से 3379 लोगों के सैंपल लिए जांच की गई थी। इनमें से 364 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 70069 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 68033 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि वीरवार को एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1076 हो गई है।
विज्ञापन

अकेले मोहाली से मिले 197 केस
सेहत विभाग की ओर से वीरवार देर शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस मोहाली शहर से मिले हैं। इनकी संख्या 197 है और इसके बाद दूसरे नंबर पर ढकोली क्षेत्र है, यहां 80 लोगों की रिपोर्ट कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और तीसरे नंबर पर खरड़ है, जहां 47 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसी तरह बूथगढ़ से 11, घड़ूआं से 10, डेराबस्सी से 8, लालड़ू से 7, कुराली से 3 और बनूड़ से 1 व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वीरवार को आए आंकड़ों के बाद जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 960 हो गई और इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में लगाए जाएंगे टीकाकरण शिविर
डीसी डॉ. ईशा कालिया ने अमर उजाला को बताया कि बाजारों में लोग अभी भी बिना मास्क के घूम रहे हैं और कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। दूसरी ओर पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दिशानिर्देशों की पालना को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश पारित किए जा चुके हैं। डीसी ने बताया कि वीरवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बाजारों में टीकाकरण शिविर लगाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए बाजारोें की एसोसिएशन के साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed