फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   36 villages will be part of Ghaduan sub tehsil, convention continues

घड़ूआं सब तहसील का हिस्सा होंगे 36 गांव, अधिवेशन हुआ जारी

Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
36 villages will be part of Ghaduan sub tehsil, convention continues
मोहाली/खरड़। राज्य सरकार की ओर से खरड़ में स्थापित की गई नई सब तहसील घडुआं में 36 गांव शामिल किए गए हैं। इस संबंधी राजस्व विभाग की ओर से अधिवेशन जारी कर दिया गया है। नई सब तहसील ने अपना काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अब लोगों को छोटे से छोटे काम के लिए खरड़ के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बल्कि उनके घरों के आसपास ही काम हो जाएंगे। वहीं, इलाके में विकास का पहिया भी घूमेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घडुआं को सब तहसील का दर्जा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के प्रयास से मिल पाया है। कुछ महीने पहले जब वह खरड़ के एक समागम में शामिल हुए थे तो उस समय उन्होंने घडुआं को सब तहसील बनाने का एलान किया था। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में इस संबंधी प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद अब यह अधिवेशन जारी किया गया है। वहीं, खरड़ नगर काउंसिल के ईओ को इस तहसील का काम सौंपा गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक नई तहसील बनने से जहां इलाके के लोगों का फायदा होगा। वहीं, कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इससे इलाके के लोगों में खुशी है। इस संबंधी जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें पहले छोटे से छोटे काम के लिए खरड़ जाना पड़ता था। लेकिन घडुआं में तहसील बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उनका समय और पैसे दोनों की बचत होगी। सरकार का यह अच्छा फैसला है।
विज्ञापन

घडुआं है ऐतिहासिक गांव
मोहाली जिले का गांव घडुआं एक ऐतिहासिक गांव है। इसका संबंध पांडवों से है और यहां पर एक प्राचीन झील है। इसका भी पंजाब सरकार की ओर से कायाकल्प किया जा रहा है। इसी तरह नामी निजी यूनिवर्सिटी की वजह से भी यह गांव पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस यूनिवर्सिटी में कई देशों के छात्र पढ़ते हैं। इसके अलावा भारत के पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का भी यह पैतृक गांव है। हालांकि उन्होंने अब मोहाली में भी अपना आवास स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed