फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   3420 kg rice was weighed less by cheating on Dharma Kanta, two arrested

Mohali News: धर्म कांटा पर धोखाधड़ी कर 3420 किलो चावल कम तौला, दो गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 10:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
3420 kg rice was weighed less by cheating on Dharma Kanta, two arrested
लांडरां/बनूड़। बनूड़ पुलिस ने धर्म कांटा से छेड़छाड़ कर 3420 किलोग्राम कम चावल तौल कर कंपनी को चूना लगाने के आरोप में चार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना बनूड़ के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह निवासी गांव धमकोड़ी, थाना समराला, जिला लुधियाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एचटी टक्सन लोन कंपनी में बतौर सिविल इंजीनियर कार्यरत है। कंपनी ने चावल का एक ट्राला मंगवाया था, जो श्री गुरु नानक धर्म कांटा जंगपुरा में खड़ा था। जब सुबह उन्होंने ट्रेलर चालक से इसे धर्म कांटा में तौलने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक अन्य युवक वहां आया और बार-बार कांटे का बटन दबाने लगा। तभी धर्म कांटा का मालिक आया और उसने बताया कि कांटा काट दिया गया है। इसके बाद जब इस ट्राले का वजन किया गया तो उसमें 3420 किलो अनाज कम निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों ने कांटे को रिमोट कंट्रोल से सेट कर रखा था। इससे कांटा नीचे होने पर भी तेज आवाज आती थी। इस शिकायत के आधार पर ट्रेलर चालक रणजीत सिंह, साहिल निवासी बिजलीवाला जिला गुरदासपुर, कांटा संचालक परविंदर सिंह निवासी गांव बूटा सिंहवाला थाना बनूड़ और रिमोट से कांटा लगाने वाले धनराज वार्ड नंबर-5 फोकल पॉइंट राजपुरा थाना सिटी राजपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed