{"_id":"6057b0b18ebc3ee974450774","slug":"327-corona-infected-found-in-mohali-mohali-news-pkl4079272133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में 327 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में 327 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 327 केस सामने आए हैं, जबकि 140 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2301 पर पहुंच गई है।
डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वे महामारी की गंभीरता को समझें और घर से निकलते समय मास्क पहनना न भूलें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मार्च के शुरू में ही केसों में एकदम इजाफा होना शुरू हुआ था। अब हालात पहले की तरह बनना शुरू हो गए हैं। अगर पूरे जिले की बात की जाए तो शहरी क्षेत्रों में ही अधिक मरीज पाए जा रहे हैं, जबकि गांवों में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
रविवार को मोहाली शहर में 255, बनूड़ में चार, डेराबस्सी में 13, ढकोली में 21, घडूआं में पांच, खरड़ में 22, कुराली में छह और लालड़ू में एक मामला सामने आया है। जिले में अब तक 23624 मामले आ चुके हैं। इनमें से 20914 लोग तंदुरुस्त हुए हैं। इसके अलावा 2301 सक्रिय मामले हैं और 409 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सेहत विभाग ऐसे लड़ रहा है कोरोना से जंग
कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए जिला प्रशासन कई कदम उठा रहा है। एक तरफ जहां निजी अस्पतालों में गंभीर मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं उनके इलाज के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पतालों को इलेक्टिव सर्जरी बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण मुहिम भी चलाई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी प्रकार की डॉक्टरी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें।