फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बलटाना-ढकोली में दुकानदार पैसे लेकर लगवाते हैं रेहड़ियां, आंखें बंद कर बैठे अधिकारी

बलटाना-ढकोली में दुकानदार पैसे लेकर लगवाते हैं रेहड़ियां, आंखें बंद कर बैठे अधिकारी

Wed, 08 May 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बलटाना-ढकोली में दुकानदार पैसे लेकर लगवाते हैं रेहड़ियां, आंखें बंद कर बैठे अधिकारी
जीरकपुर। शहर में स्थित दुकानदारों द्वारा पैसे लेकर सड़क पर रेहड़ी लगवाना गैरकानूनी है, लेकिन दुकानदारों को नियमों की बिल्कुल परवाह नहीं। बलटाना और ढकोली में दुकानदार पैसे रेहड़ियां अपनी दुकानों के आगे लगवाकर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, परंतु नगर काउंसिल के अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं। गौरतलब है कि नगर काउंसिल द्वारा 2015 में प्रस्ताव पारित करके कानून बनाया था कि अगर कोई दुकानदार अपने दुकान के बाहर सरकारी सड़क पर रेहड़ी लगाता एवं लगवाता है तो उसके खिलाफ जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


ढकोली में यह है स्थिति
ढकोली स्थित एमआरएफ चौक से ग्रीन वैली सोसाइटी को जाने वाली सड़क की चौड़ाई 30 से 40 फुट है और सड़क के दोनों ओर स्थित शोरूम मालिकों द्वारा 15 से 20 फुट पार्किंग एरिया छोड़ा गया है। यहां स्थित दुकानदारों ने पार्किंग एरिया के ऊपर कब्जा करते हुए अपने जानकारों से पैसे लेकर रेहड़ियां लगवाना शुरू कर दीं, जिसका नतीजा यह हुआ कि सड़क पर लगी रेहड़ियों से लोग सामान खरीदते हैं और यहां से आवाजाही के दौरान लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


बलटाना में यह है स्थिति
बलटाना में सेक्टर-19 पंचकूला को जाने वाली सड़क की चौड़ाई 66 फुट से अधिक है, परंतु रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से सड़क 15 से लेकर 25 फुट में तबदील होकर रह गई है। आलम यह है कि शाम को यहां से दोपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर, शाम को रेहड़ियों के पास कार चालक अपनी गाड़ियों के अंदर बैठकर सामान खरीदते हैं, जिसके चलते स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में बनाया था कानून
शहर के अंदर बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए नगर काउंसिल ने 2015 में प्रस्ताव तैयार किया था, जिसको हाउस की सहमति के बाद कानून बनाकर पूरे शहर में लागू किया गया। कानून के मुताबिक, शहर की सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी वाले घूमकर अपना सामान बेच सकते हैं, वे भी नगर काउंसिल लाइसेंसशुदा। साथ ही अगर कोई दुकानदार अपने दुकान के बाहर किसी रेहड़ी वाले को खड़ा करवाता है तो उसके खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। बार-बार गलती करने पर दुकानदार का लाइसेंस कैंसिल तक करने का प्रावधान रखा गया है।

ये कहना है लोगों का
नगर काउंसिल को ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जो अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवाकर ट्रैफिक जाम करवाते हैं। जबकि रेहड़ी वालों की वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-पवन नेहरू, निवासी जीरकपुर।

शाम होते ही मेन बाजार रेहड़ियों से भर जाता है। मेन बाजार के बीचोंबीच खड़े होकर रेहड़ी वालों की वजह से अकसर ट्रैफिक जाम होता है, जो बाद में झगड़ों का कारण बनते हैं। नगर काउंसिल को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके हटाना चाहिए।

-सुमित सिंघल, निवासी बलटाना।

समय-समय पर ड्राइव चलाकर दुकानदारों की पहचान करके उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है, परंतु स्टाफ की कमी के चलते ड्राइव को रेगुलर चलाने में दिक्कत आती है।
-संतोष कुमारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed