फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पीएसईबी शुरू करेगा ई सर्टिफिकेट सिस्टम

पीएसईबी शुरू करेगा ई सर्टिफिकेट सिस्टम

Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पीएसईबी शुरू करेगा ई सर्टिफिकेट सिस्टम
अब पीएसईबी शुरू करेगा ई-सर्टिफिकेट सिस्टम
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पंजाब शिक्षा बोर्ड ने की तैयारी
बोर्ड ऑफ डायरेर्क्ट्स की मीटिंग में इस विषय पर बनी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) में शनिवार को बोर्ड ऑफ डायरेर्क्ट्स की अहम मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत ने की, जबकि शिक्षा सचिव समेत अन्य बोर्ड मेंबर भी मौजूद रहे। मीटिंग में बोर्ड की कार्यप्रणाली को सुधारने की रणनीति तैयार की गई। ताकि विद्यार्थियों और पैरेंट्स को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मीटिंग में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ई-सर्टिफिकेट सिस्टम मुहैया करवाने की रणनीति बनी।
बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो विद्यार्थियों और उनके पैरेंट्स को बोर्ड ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को अन्य कक्षाओं में दाखिला लेने में आसानी होगी। इसके अलावा इस माध्यम से फर्जी सर्टिफिकेटों से भी काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। मीटिंग में शिक्षा सिस्टम में सुधार पर भी मंथन हुआ। इस दौरान मीटिंग में शामिल सभी मेंबरों ने अपना पक्ष रखा। बोर्ड को तकनीकी रूप में सुधारने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। मीटिंग का संचालन बोर्ड की सचिव ने किया।
विज्ञापन

मीटिंग में शिक्षा विभाग के सचिव किशन कुमार, डीजीएसई प्रशांत गोयल, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के नुमाइंदे डॉ. प्रभजीत कौर, श्री गुरु रविदार आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी होशियारपुर के नुमाइंदे डॉ. जतिंदर गर्ग, प्रमुख सचिव वित्त विभाग के नुमाइंदे दविंदरपाल शर्मा, डीपीआई सेकेंडरी परमजीत सिंह, डीपीआई एलिमेंट्री इंद्रजीत सिंह, खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के नुमाइंदे डॉ. एसएस कुकल, पंजाबी यूनिवर्सिटी के नुमाइंदे निशान सिंह दियोल समेत कई मेंबर मीटिंग में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed